
बलिया। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के कुशल निर्देशन में वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बैरिया के कुशल निर्देशन व थानाध्यक्ष रेवती रोहन राकेश सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 10.04.2024 को थाना रेवती पुलिस टीम द्वारा तीन नफर वारंटियों श्रीराम भर पुत्र नेमधारी भर निवासी गायघाट थाना रेवती जनपद बलिया, विजय भर पुत्र नेमधारी निवासी गायघाट थाना रेवती जनपद बलिया और सोनू गुप्ता पुत्र हीरालाल गुप्ता निवासी रेवती उत्तर टोला वार्ड नं० 12 कस्बा थाना रेवती जनपद बलिया को कारण गिरफ्तारी बताते हुए नियमानुसार उनके घर से गिरफ्तार किया गया। ।
गिरफ्तार वारंटियों को माननीय न्यायालय बलिया भेज दिया गया ।