भीमपुरा पुलिस द्वारा एक अवैध व दो जिन्दा कारतूस के साथ एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के कुशल निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वाहन व तलाश वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी रसड़ा के सफल पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भीमपुरा के नेतृत्व में आज दिनांक 10.04.2024 को थाना भीमपुरा पुलिस टीम के उ0नि0 वीरेन्द्र प्रताप दूबे मय हमराह के साथ कसेसर बाजार में मौजूद थे कि मुखबिर की सूचना के आधार पर एक नफर अभियुक्त रंजीत गिरी पुत्र शिवकुमार ग्राम कसौण्डर थाना भीमपुरा बलिया को समय 08.50 बजे ग्राम कसौण्डर सियरही नहर पुलिया के पास से पुलिस हिरासत में लिया गया। बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की जामा तलाशी में उसके पास से एक अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना भीमपुरा पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय बलिया भेज दिया गया।


विज्ञापन