1. लोकसभा -72 बलिया के प्रत्याशीगण के लिए बैरियर/पार्किंग स्थल- लोकसभा 72 बलिया के प्रत्याशीगण, जो नामांकन हेतु आयेंगे उनके काफिले के सभी वाहनों को सिविल लाइन चौकी के पास लगे बैरियर पर रोका जायेगा तथा सभी वाहनों को टी0डी0 कालेज ग्राउण्ड में पार्क किया जायेगा। नामांकन हेतु केवल प्रत्याशी का वाहन ही टी0डी0 कालेज चौराहे (कलक्ट्रेट मुख्य गेट) तक जायेगा तथा प्रत्याशी के वाहन से उतरने के पश्चात कलेक्ट्रेट के अन्दर प्रत्याशी सहित केवल 05 व्यक्ति को अन्दर जाने की अनुमति है । प्रत्याशी के वाहन को आस-पास उचित स्थान देखकर पार्क किया जायेगा ।
2. लोकसभा-71 सलेमपुर के प्रत्याशीगण के लिए बैरियर/पार्किंग स्थल- लोकसभा 71 सलेमपुर के प्रत्याशीगण, जो नामांकन हेतु आयेंगे उनके काफिले के सभी वाहनों को GGIC कालेज के पास लगे बैरियर पर रोका जायेगा तथा सभी वाहनों को GGIC कालेज ग्राउण्ड में पार्क किया जायेगा। नामांकन हेतु केवल प्रत्याशी का वाहन ही टी0डी0 कालेज चौराहे (कलेक्ट्रेट मुख्य गेट) तक जायेगा तथा प्रत्याशी के वाहन से उतरने के पश्चात कलेक्ट्रेट के अन्दर प्रत्याशी सहित केवल 05 व्यक्ति को अन्दर जाने की अनुमति है । प्रत्याशी के वाहन को आस-पास उचित स्थान देखकर पार्क किया जायेगा ।
3. लोकसभा -71 सलेमपुर के प्रत्याशीगण के काफिले के आगमन के समय सिकन्दरपुर, सुखपुरा की तरफ से आने वाले सामान्य ट्रैफिक, जो रोडवेज/चित्तूपाण्डेय/जिला अस्पताल को जाना चाहते हैं, उनकों कुँवर सिंह चौराहे पर रोककर पुलिस कार्यालय वाले मार्ग से होते मिड्ढी चौराहे वाले मार्ग से डायवर्ट किया जायेगा ।
4. लोकसभा- 72 बलिया के प्रत्याशीगण के काफिले के आगमन के समय शहर की तरफ से सामान्य ट्रैफिक, जो बहादुरपुर, सुखपुरा, सिकन्दरपुर व बाँसडीह की तरफ जाना चाहते हैं, उनकों टी0डी0 कालेज चौराहे पर रोककर जिलाधिकारी आवास/परमन्दापुर वाले मार्ग से होते हुए, कुँवर सिंह चौराहे की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
नोट- इमरजेन्सी सेवा जैसे फायर सर्विस, एम्बुलेन्स, प्रशासनिक वाहनों के लिए छूट रहेगी।



