1. नामांकन प्रक्रिया जिला अधिकारी कार्यालय बलिया में *दिनांक 07.05.2024 से समय 11.00 बजे से 15.00 बजे* तक संपादित की जाएगी ।
2. नामांकन में बलिया नगर की तरफ से आने वाले प्रत्याशी के समर्थकों के वाहनों की पार्किंग टी.डी कालेज ग्राउण्ड में की जाएगी ।
3. नामांकन हेतु सुखपुरा की तरफ से आने वाले प्रत्याशी के समर्थकों के वाहनों की पार्किंग जी.जी.आई.सी (GGIC) परिसर में की जाएगी ।
4. प्रत्येक प्रत्याशी के अधिकतम *तीन वाहनों* को ही जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य गेट तक लाना अनुमन्य रहेगा । किसी भी दशा में मुख्य गेट के अन्दर प्रत्याशी के वाहन का प्रवेश वर्जित है ।
5. प्रत्येक प्रत्याशी के साथ *केवल चार व्यक्तियों* का ही प्रवेश जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य गेट के अन्दर अनुमन्य होगा । जिसकी सूची पूर्व में ही प्रत्याशियों द्वारा जिला प्रशासन को उपलब्ध करायी जाएगी । किसी भी दशा में सूची से अतिरिक्त व्यक्ति का प्रवेश वर्जित है ।
6. समस्त परिसर एवं नामांकन प्रक्रिया की निगरानी CCTV कैमरों व वीडियो ग्राफी द्वारा की जाएगी ।
उपरोक्त दिशा निर्देश पुलिस अधीक्षक बलिया देव रंजन वर्मा द्वारा आम जनता की सुगमता हेतु जारी किए गए हैं।



