बेल्थरा रोड में अधेड़ ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बेल्थरा रोड, बलिया। बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन कुंडैल ढाला के पास मंगलवार की सुबह अधेड़ ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
बताया जाता है कि नगर पंचायत वार्ड नंबर 9 इमिलिया निवासी अली शेर (50) कपड़े की सिलाई का कार्य करता था। मंगलवार की सुबह कुंडैल ढाला के पास चाय पीने के बाद वह घर पहुंचा तथा किसी बात को लेकर घर में परिजनों से विवाद हो गया। विवाद से क्षुब्ध होकर उसने कुंडैल ढाला के पास आ रही ट्रेन के सामने छलांग लगा दी जिससे उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन