बेल्थरा रोड, बलिया। आज भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति के बैनर तले बेल्थरा रोड के पत्रकारों ने पत्रकार अरविंद यादव के नेतृत्व में 13 मई 2024 को जौनपुर शाहपुर थाना अंतर्गत इमरानगंज के सुदर्शन न्यूज़ के संवाददाता आशुतोष श्रीवास्तव की दिनदहाड़े हत्या और 13 मई 2024 को ही इसी प्रकार प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के पत्रकार प्रधान पति बसंत सिंह को भी बदमाशों द्वारा गोली मारने को लेकर हमलावरों के तत्काल गिरफ्तारी व उनके परिवार को 50 लाख रुपए देने सहित पारिवारिक जनों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने का मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उप जिला अधिकारी निशांत उपाध्याय की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार अनिल यादव को सौंपा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रविंद्र नाथ, वागिश पांडे, घनश्याम शर्मा, शब्बीर अहमद, अशोक जायसवाल, ए. समद, शीला देवी, ओम प्रकाश सिंह, ईश्वर चंद्र भारती आदि पत्रकार उपस्थित रहे।



