सहतवार पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बलिया। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसडीह प्रभात कुमार व प्रभारी निरीक्षक सहतवार के कुशल नेतृत्व में थाना सहतवार पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। 
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार आज शनिवार को उ०नि० कमलाशंकर गिरी मय हमराह का० अखिलेश गुप्ता , म०का० रोशनी दूबे के क्षेत्र में रवाना होकर सहतवार थाने मु०अ०सं० 117/2024 धारा 363,366 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त नौशाद आलम पुत्र रहीम खान निवासी सहरस पाली थाना कोतवाली जनपद बलिया को आज सुबह करीब 08.30 बजे जनुआन थाना खेजुरी से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बलिया भेज दिया गया ।


विज्ञापन