कांग्रेस की बैरिया विधान सभा की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा

बैरिया, बलिया। आज बैरिया विधान सभा की संगठनात्मक बैठक उमाशंकर पाठक जिलाध्यक्ष,जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई और इंडी गठबंधन के बलिया लोक सभा के प्रत्याशी सनातन पांडेय को भारी से भारी मतों से विजयी बनाने पर चर्चा की गई। 
बैठक में कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ इंडी गठबंधन के प्रत्याशियों को अधिक संख्या में जीता कर संसद में भेजने का संकल्प लिया।



विज्ञापन