निवासी राम निवास वर्मा ने सल्फास जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी, तिरनई खुर्द गांव के समीप एक बगीचे में उनका शव पाया गया।
अधेड़ का शव पाए जाने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बलिया भेज
दिया।
घटना के सम्बन्ध में बताया गया कि उभांव
थाना क्षेत्र के हबसापुर निवासी राम
निवास वर्मा (55) की मंगलवार को
किसी बात को लेकर घर वालों से कहा-सुनी हो गई। कहा-सुनी के बाद वह घर से
बाहर निकल गया। तिरनई खुर्द गांव के
समीप दिन के लगभग 11 बजे एक बगीचे में एक अधेड़ का शव मिलने की खबर से वहां ग्रामीण इकठ्ठे हो गए। इसी दौरान ग्रामीणों ने इसकी सूचना उभांव
पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस
मौके पर पहुंच गई। पुलिस की पूछताछ
के बाद अधेड़ की पहचान राम निवास
वर्मा के रूप में हुई। थानाध्यक्ष उभांव विपिन सिंह ने बताया कि मृतक ने सल्फास खाकर खुदकुशी की है और उसकी जेब में भी सल्फास की
गोली पाई गई है। बताया कि मृतक के
परिजनों को इसकी सूचना देकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बलिया भेज दिया गया है। मृतक का एक पुत्र व पुत्री है।
बताया जाता है कि इस घटना के पांच वर्ष पूर्व उसके एक पुत्र ने भी जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी।



