बलिया। बेल्थरा रोड तहसील अंतर्गत बिसुनपुरा चट्टी ब्लाक नगरा में आज़ रविवार को श्री सारथी सेवा संस्थान द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया।
स्थानीय ग्राम वासियों ने उत्साहित होकर संस्था की सदस्यता ग्रहण की।
आपको बताते चलें कि श्री सारथी सेवा संस्थान, बलिया, उत्तर प्रदेश द्वारा उत्तर प्रदेश में ज़रूरतमंद लोगों के लिए ब्लड की व्यवस्था कराना, झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चो के लिए FREE EDUCATION FOR SLUM CHILD "THE UDDAN" अभियान के निशुल्क शिक्षा व्यवस्था,अनाथ/असहाय/आर्थिक रुप से कमज़ोर बेटियों की शादी कराना, निराश्रित/असहाय/आर्थिक रुप से कमज़ोर बीमार लोगों का इलाज़ कराना, निराश्रित/असहाय/गरीबों के लिए कंबल, कपड़े एवं छप्पर की व्यवस्था कराना, हर गांव पीपल अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य, पशु/पक्षियों के हित में बेजुबान की आवाज़ अभियान के तहत कार्य, सड़क दुर्घटना में घायल को तत्काल प्रथमिक उपचार उपल्ब्ध कराने जैसे जनहित के कार्य किए जाते हैं।
संस्था द्वारा मानवता का धर्म निभाने हेतु अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने हेतु अभियान चलाया जा रहा है।



