तैलिक साहू सेवा समिति ने मनाया कुलदेवी भक्त शिरोमणि माता कर्मा बाई और दानवीर भामाशाह की जयंती

बेल्थरा रोड, बलिया। तैलिक साहू सेवा समिति के तत्वावधान में नगर के राइन मैरिज हाल में समाज की कुलदेवी भक्त शिरोमणि माता कर्मा बाई और दानवीर भामाशाह की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। 
इस अवसर पर वक्ताओं ने माता कर्मा बाई की करुणा और सदाशयता की चर्चा की तथा दानवीर भामाशाह के व्यक्तित्व व कृतित्व को रेखांकित किया। शुभारंभ कर्मा बाई और भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संपूर्णानंद गुप्त ने सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राजनैतिक भागीदारी से ही सामाजिक विकास का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि मनोरमा गुप्त ने शिक्षा और संस्कार पर जोर दिया। उन्होंने सामाजिक विकृतियों को समाप्त करने के लिए जुट जाने का आह्वान किया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त ने वैश्य समाज से एकजुटता की अपील की। कहा कि वैश्य समाज यदि एकजुट हो जाए तो सामाजिक विकास का सपना साकार किया जा सकता है। शशिकांत साहू ने कहा कि माता कर्मा बाई ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया, वहीं भामाशाह ने देश की रक्षा के लिए अपनी तिजोरी का मुंह खोल राष्ट्र प्रेम के लिए प्रेरित किया। इस दौरान समाजसेवियों व अतिथियों को सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता नागेंद्र साहू और संचालन शशिकांत साहू ने किया।
इस दौरान समिति की ओर से आयोजित भंडारे में हजारों लोगों ने भाग लेकर महाप्रसाद ग्रहण किया।
समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार मिंटू ने आभार जताया। इस मौके पर तौलिक साहू सेवा समिति के संरक्षक छोटेलाल साहू, कन्हैयालाल साहू, सुभाष साहू, अखिलेश साहू, प्रबंधक ज्ञानचंद साहू, अध्यक्ष उपेंद्र साहू, उपाध्यक्ष कृष्णकांत साहू, महामंत्री वेद प्रकाश साहू, मंत्री विनय साहू, कोषाध्यक्ष दीपक साहू, सूचना मंत्री अरविंद साहू, विभव प्रकाश साहू, सक्रिय सदस्यों में रत्नेश साहू, आलोक साहू, मारकंडे साहू, अनिल साहू, संजय साहू, शिवानंद साहू, मनीष प्रकाश साहू, मीडिया प्रभारी उमेश साहू के अलावा सभासद राम मनोहर गांधी, विजय शंकर साहू, राजीव साहू, डा० राजेन्द्र साहू, नन्दलाल साहू, अजय साहू सहित हजारों की संख्या में महिला-पुरुष व बच्चों भाग लिया।


विज्ञापन