भीमपुरा पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाईकिल के साथ 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), बलिया के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी, रसड़ा के कुशल मार्गदर्शन व थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना भीमपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
  आज शनिवार को थाना भीमपुरा के उपनिरीक्षक राहुल कुमार मय हमराह पुलिस टीम के साथ नगरा बार्डर पर अब्दुलपुर मदारी गांव के सामने रोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे कि एक व्यक्ति बिना नम्बर प्लेट की मोटर साइकिल से आया जिसे रोकने पर वह पुलिस टीम को देख मुड़ कर भागने लगा जिसे हमराह कर्मचारियों ने पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा गया तो अपना नाम खालिद पुत्र याकूब अंसारी निवासी वित्तिहोदा थाना चापड़ा जिला नोदिया पश्चिम बंगाल बताया । भागने का कारण पूछने पर बताया कि मैं ये मोटरसाइकिल दिनांक 17.07.2024 को कपड़ा बेचने हेतु भीमपुरा गया हुआ था वहां ताजिये का जूलूस निकला था तो ये गाड़ी एक द्वार के सामने खड़ी देखी वहां पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था मोटरसाइकिल में मैं अपनी एक चाभी लगाया जो लग गयी जिसको लेकर मैं वहां से अपने रूम नगरा चला गया । उपरोक्त व्यक्ति के पास बरामद मोटर साइकिल को ई-चालान एप के माध्यम से चेसिस नं0 को चेक किया गया तो पाया गया कि नीले रंग की सीटी 100 मोटर साइकिल का नम्बर UP 60 E6693 है जो अभियुक्त द्वारा गाड़ी का नम्बर प्लेट हटा दिया गया है गाड़ी का इंजन नं० DUMBLF27837 है । जो थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु०अ०सं० 156/24 अन्तर्गत धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता से सम्बन्धित है । उपरोक्त व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर नियमानुसार माननीय न्यायालय भेज दिया गया । 


विज्ञापन