थाना बांसडीह हत्याकांड से संबंधित 25 - 25 हजार रुपये के 02 इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया। दिनांक 20.07.2024 को थाना बांसडीह क्षेत्र अंतर्गत हुई हत्या से सम्बन्धित 25000/, 25000/ रुपये के इनामिया 02 नफर नामजद वांछित अभियुक्तों अंकित यादव पुत्र शुकुल यादव निवासी दरांव थाना बांसडीह जनपद बलिया और ओमप्रकाश यादव उर्फ प्रकाश यादव पुत्र रमेश यादव निवासी पिण्डहरा थाना बांसडीह बलिया को मुखबिर की सूचना पर आज मंगलवार को स्वाट टीम बलिया व बांसडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय बलिया भेज दिया गया।
विज्ञापन