बलिया। आज मंगलवार को बांसडीह पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा थाना बांसडीह अंतर्गत हुई हत्या के मुख्य आरोपी रोहित यादव उर्फ राइडर पुत्र भुट्टेलाल यादव निवासी दरांव थाना बांसडीह जनपद बलिया द्वारा दबंगई के बल पर कब्जा किये गये रोड के किनारे पीडब्लूडी विभाग के जमीन की पैमाईश करायी गयी, पैमाईश के बाद नियमानुसार बुल्डोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया । इसके अलावा इनके अवैध संपत्तियों का चिन्हांकन किया जा रहा है,अवैध संपत्ति मिलने पर आगे भी नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी ।



