बलिया। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत वर्ष 2024--25 के अन्तर्गत जनपद में आनलाईन आवेदन प्राप्त किये गये है उनके 10 दिवसीय प्रशिक्षण चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये थे। उनका साक्षात्कार (इण्टरव्यू) ट्रेड धोबी 29 जुलाई को तथा ट्रेड टेलर (दर्जी) 30 जुलाई (क्र०सं० 1-500) तथा 31 जुलाई
(क्र०सं० 1-1068) को प्रातः 10:30 बजे जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, बलिया में होगा। सभी आवेदक को अपने मूल प्रमाण-पत्र के साथ में आना अनिवार्य है। विशेष जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग केन्द्र, बलिया से प्राप्त की जा सकती है।



