बलिया। जनपद के ग्राम पंचायत में सदस्य ग्राम पंचायत/प्रधान ग्राम पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत के वैधानिक रूप से रिक्त पदों/स्थानों जो माननीय न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित आदेश से संबंधित न हो, पर उप निर्वाचन संपन्न कराए जाने के लिए कार्यक्रम घोषित किया गया है, जिसमें मतदान 06 अगस्त को प्रातः 07 से शाम 05 बजे तक संबंधित ग्राम पंचायत के मतदान केंद्र/स्थलों पर तथा मतगणना 08 अगस्त को प्रातः 08 बजे से कार्य की समाप्ति तक संबंधित विकास खंड मुख्यालय पर संपन्न होगा।
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) प्रवीण कुमार लक्षकार ने त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत के रिक्त पदों/स्थानों पर उप निर्वाचन माह जुलाई/अगस्त 2024 संपन्न कराए जाने के लिए प्रेक्षक के रूप में अनवर राशीद फारुकी उप जिलाधिकारी न्यायिक बैरिया मोबाइल नंबर-7905205 916 को नियुक्त किया गया है।



