बेल्थरा रोड, बलिया। भटनी-औंड़िहार परियोजना के अंतर्गत बेल्थरा रोड स्टेशन और पिवकोल के बीच चल रहे दोहरीकरण के कार्यों का रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना प्रबंधक आशुतोष शुक्ला द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री शुक्ला ने चल रहे कार्यों का गहनता से जांच किया और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
आपको बताते चलें कि भटनी-औंड़िहार परियोजना के अंतर्गत चल रहे दोहरीकरण और विद्युतीकरण कार्यों को रेल विकास निगम लिमिटेड द्वारा एल & टी के माध्यम से कराया जा रहा है। निरीक्षण में रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना प्रबंधक आशुतोष शुक्ला के साथ एल एंड टी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुधीर रायपुरेड्डी भी मौजूद रहे।



