"एक पेड़ मां के नाम" खंड विकास अधिकारी ने किया वृक्षारोपण

सीयर ब्लॉक व अमृत सरोवरों पर 1 लाख 66 हजार पौधे लगाए गए 

बेल्थरा रोड, बलिया। वन महोत्सव के तहत शनिवार को सीयर ब्लॉक के खण्ड विकास अधिकारी शिवांकित वर्मा के निर्देश पर क्षेत्र के 94 गांवों में लगभग , 01लाख 66 हजार पौधों का रोपण किया गया।
खण्ड विकास अधिकारी सीयर शिवांकित वर्मा ने कहा कि पौधे हमें प्राण वायु देते हैं। जिससे जीवन स्वस्थ रहता है। उन्होंने ने सभी कर्मचारियों से 5-5 पौधे लगाने का आह्वान किया।
वहीं ग्राम पंचायत उधरन समेत अन्य गांव में समूहों की‌ महिलाओं के साथ बीडीओ सीयर ने अमृत सरोवरों और पंचायत भवनों और आंगनबाड़ी केन्द्रों, सामुदायिक शौचालयों व अन्य केन्द्रों पर पौधे के बारे में विस्तार से बताया कि हर व्यक्ति को‌ चाहिए कि कम से कम एक वृक्ष जरूर लगाये जिससे शुद्ध हवा हर परिवार को मिले जिससे बिमारियों से बचाव होगी और आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। 
इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) मनोज कुमार सिंह , एपीओ मनरेगा कामेश्वर सिंह, लेखाकार सुरेश प्रसाद, पंचायत अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता, पूर्व वरिष्ठ लिपिक दया शंकर राय , एडीओ आई एस बी मृत्यु जंय राय ,तकनीकी सहायक आशुतोष श्रीवास्तव, तकनीकी सहायक धुरेन्धर यादव आदि मौजूद रहे।





विज्ञापन