पुलिस अधीक्षक बलिया ने तीन निरीक्षकों को दी नई तैनाती

प्रभारी निरीक्षक पकड़ी का स्थानांतरण रद्द बैरिया नहीं जाएंगे 

बलिया। आज बुधवार को पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर द्वारा तात्कालिक प्रभाव से जनहित/प्रशासनिक हित में तीन निरीक्षकों को नई तैनाती दी गई जबकि प्रभारी निरीक्षक पकड़ी का स्थानांतरण रद्द करते हुए उन्हें पकड़ी ही रुकने को कहा गया।
कार्यालय पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा जारी बयान के अनुसार पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर द्वारा अपराध निरीक्षक थाना कोतवाली रामायण सिंह को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, पुलिस लाइन में तैनात धर्मवीर सिंह को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा और सुनील चंद्र तिवारी प्रभारी न्यायालय सुरक्षा  को प्रभारी निरीक्षक नरहीं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।प्रभारी निरीक्षक पकड़ी राजेंद्र प्रसाद सिंह जिनका स्थानांतरण बैरिया किया गया था उन्हें प्रभारी निरीक्षक पकड़ी के रूप में ही रोक रखा गया है। 
पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित निरीक्षकों को तत्काल आदेश अनुपालन के लिए कहा गया है।

विज्ञापन