बलिया के उभांव थानांतर्गत बिठुआं गांव निवासी युवक की पंजाब में कार दुर्घटना में मौत

बेल्थरा रोड, बलिया। घर से दो सप्ताह पूर्व कमाने गए उभांव थाना क्षेत्र के बिठुआं गांव निवासी 26 वर्षीय युवक की गुरुवार की रात्रि भटिंडा (पंजाब) में चार पहिया वाहन के डिवाइडर से टकराने पर हुई असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिवार सहित गांव में कोहराम मच गया। युवक का शव शनिवार तक गांव आने की उम्मीद है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिठुआं गांव निवासी हसान 26 वर्ष पुत्र गुलाम अभी 20 जून को भटिंडा पंजाब में किसी आईटी कम्पनी में इंजीनियर के पद पर ज्वॉइन किया था। गुरुवार की रात्रि लगभग 9 बजे हसान कार से वापस अपने रूम पर आ रहा था। इसी बीच कार का टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे हसान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हसान का शव शनिवार तक घर आने की उम्मीद है। इस दुखद घटना की खबर के बाद परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन