बलिया। सैनिक प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी बलिया के जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर सुरेश यादव के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने 20 जुलाई को बांसडीह में हुई हत्या के बाद आदित्य होटल एवं मैरिज हाल के मालिक भूतपूर्व सैनिक कन्हैया कुमार यादव को पुलिस द्वारा परेशान करने और सैनिक की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी को सौंपा।
सैनिक प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर सुरेश यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कन्हैया कुमार यादव के परिवार से मिला परिजनों से मिलकर वस्तु स्थिति को समझने के बाद जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी को दिया गया जिसमें कन्हैया कुमार यादव की सुरक्षा की मांग की गई है।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से सूबेदार मेजर राम आधार यादव प्रदेश सचिव, सूबेदार मोहम्मद हाशिम, सूबेदार कमल कांत सिंह, राम सरीख यादव, नायब सूबेदार दिग्विजय यादव, हवलदार राजकुमार यादव, सूबेदार पारसनाथ यादव, पूर्व सीएफएन हरीनाथ यादव, पूर्व सूबेदार वशिष्ठ यादव, लालजी यादव, नायब सूबेदार राजेश कुमार यादव, हवलदार लक्ष्मण कुमार यादव आदि शामिल रहे।



