थाना समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं

बलिया। बांसडीह कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में जनसुनवाई के लिए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व एसपी विक्रांत वीर भी पहुंचे। इस दौरान कुल 14 मामले आये, जिनमें चार का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अन्य मामलों में तहसीलदार निखिल शुक्ल द्वारा राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मामले के निस्तारण के निर्देश दिये गये। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह भी थे। इसके बाद बांसडीह रोड थाने पर भी अधिकारी द्वय ने समाधान दिवस में प्रतिभाग कर लोगों की समस्याओं को सुना और त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये।
विज्ञापन