बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत नगवा गांव में हुआ कार्यक्रम

बलिया। भारत सरकार द्वारा निर्गति कार्यक्रम संकल्प- HEW के अंतर्गत 21 जून से 04 अक्टूबर 2024 तक 100 दिन का विशेष जागरूकता अभियान का कार्यक्रम जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत 100 Days Camp के अंतर्गतमहिलाओं केंद्रित विधान सप्ताह थीम का आयोजन ग्राम पंचायत नगवा, बलिया के ग्राम प्रधान के आवास पर आयोजित किया गया। केंद्र प्रशासक प्रेया सिंह के द्वारा 18 वर्ष से कम उम्र के बालक बालिकाओं के साथ हो रहे यौन हिंसा से बचने व उनकी शिकायत करने तथा अपनी बात खुलकर रखने, मुख्यमंत्री
बाल सेवा योजना (सामान्य), दहेज़ प्रतिषेध अधिनियम 1961, विधवा पेंशन, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, मुख्यमंत्री कन्या
सुमंगला योजना जिसमे वृद्धि की गयी धनराशि 15000 से 25000 के बारे में तथा वन स्टॉप सेन्टर में दी जाने वाली सहायतां। कार्य प्रणाली (मेडिकल सुविधा, अल्पावास, काउंसलिंग, विधिक सहायता, पुलिस सहायता) के बारे में अवगत से सम्बंधित टोल फ्री नंबर संचालित हेल्पलाइन नम्बरों
181,1098,112,1090,1076,102,108 आदि नम्बरों के बारे में अवगत कराया गया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुनीता देवी तथा वन स्टॉप सेन्टर से नीलम शुक्ला, हर्षवर्धन, रंजना यादव उपस्थित रहे।

विज्ञापन