बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध तथा वांछित अभियुक्तों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत आज बुधवार को थाना बैरिया जनपद बलिया में पंजीकृत मु0अ0सं0 336/24 धारा 147, 304, 308, 323, 504, 506 भा.द.वि. से संबंधित 03 नफर वांछित अभियुक्तों पंकज पासवान पुत्र स्व० रामराज पासवान, विकास पासवान पुत्र स्वर्गीय अनिल पासवान और रोहित पासवान पुत्र सुभाष पासवान निवासीगण दया छपरा थाना बैरिया जनपद बलिया के विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी । अवगत कराना है कि उपरोक्त 03 नफर वांछित अभियुक्तगण निरन्तर फरार चल रहे हैं तथा माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहे हैं । जिस पर माननीय न्यायालय के आदेश पर धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा की गयी तथा उपरोक्त अभियुक्तों के निवास स्थान पर नोटिस चस्पा कराकर उसके घर एवं आस-पास के क्षेत्रों में मुनादी करायी गयी । यदि फरार अभियुक्त समयावधि के भीतर माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं तो उनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जायेगी । इस मौके पर विवेचक उ.नि. पन्नालाल एवं उ.नि. अखिलेश्वर शर्मा एवं मयहमराह हे.का. दिलीप कुमार, का.शिवम वर्मा, का.सुधीर भारती तथा म.का. पिंकी यादव मौजूद रहे ।



