बलिया एसपी ने थाना नगरा व भीमपुरा का किया औचक निरीक्षण

थाना नगरा व भीमपुरा में खाने की गुणवत्ता की जांच हेतु मेस पहुंचे 

बलिया। आज बुधवार को पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर द्वारा थाना नगरा व भीमपुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान एसपी द्वारा थाना भवन, परिसर में बने मेस तथा बैरकों का औचक निरीक्षण किया गया । इसके साथ ही थाना माल खाना व थाना कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टरों (जैसे- अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद, एच.एस, महिला उत्पीड़न, हत्या बलवा, गुमशुदा, पासपोर्ट आदि) की गहनता से जांच कर संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।
महिला हेल्प डेस्क
एसपी द्वारा थाना नगरा व भीमपुरा के महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत कर्मियों से पूछताछ करते हुए उनके किए गये कार्यों व रजिस्टर में की गयी इंट्री को चेक किया गया तथा रजिस्टर में अंकित शिकायत कर्ताओं के मोबाइल नम्बरों पर फोन से वार्ता कर उनसे पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही से संतुष्ट अथवा असंतुष्ट का फीड बैक लिया गया ।  
कंप्यूटर कक्ष
  कंप्यूटर/सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण करते हुए सीसीटीएनएस कर्मचारियों से CCTNS के सभी फार्मो की फीडिंग के बारे में पूछताछ की गयी तथा संबन्धित कर्मियों को (पंजीकरण, गिरफ्तारी, संपत्ति जब्ती, आनलाइन केस डायरी ,जीडी आदि ) की समय से फीडिंग व समय पर थाने का डाटा सिंक करवाने तथा आनलाइन I GRS से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण करवा कर जांच आख्या समय से अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे एक भी प्रार्थना पत्र डिफाल्टर न हो सके तथा प्रदेश में जनपद बलिया का रैंक अच्छा हो सके ।
सीसीटीवी कैमरा 24x7 चलता रहे
थाना नगरा व भीमपुरा परिसर व कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे के बारे में भी जानकारी की गयी, किसी भी दशा में सीसीटीवी की पावर सप्लाई बन्द न हो, बिजली चले जाने पर जनरेटर या इनवर्टर की सप्लाई दी जाय ।
C-Plan व डिजीटल वालंटियर ग्रुप को रखे अपडेट
जनपद के समस्त थानों में बने प्रत्येक गांव के संभ्रांत व्यक्तियों का ग्रुप जिसे डिजिटल वालंटियर ग्रुप के नाम से बनाया गया है, जिससे किसी घटना की सूचना समय से मिल जाती है तथा किसी भी गुमशुदा के तलाश में इस ग्रुप का बड़ा महत्व है । इस ग्रुप में सभी गांव के 10-10 लोगों को जोड़ा जाय जिससे पुलिस व जनता एक दूसरे के काम आ सकें । C-PLAN ऐप में भी वर्तमान प्रधान की सूची अपडेट कर ली जाय ।
IRAD ऐप की फीडिंग          
किसी भी थाना क्षेत्र में हुए एक्सीडेंट की घटना की डिटेल फोटो सहित इस ऐप के माध्यम से फीड की जाती है । जिसके संबन्ध में समय से अपडेट करने हेतु निर्देशित किया गया ।
112 इवेंट क्लोजर की समय से करे फीडिंग
डायल 112 पर प्राप्त शिकायतों (इवेन्ट्स) पर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही की फीडिंग की जाती है जिसके संबन्ध में समय से पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही की फीडिंग हेतु निर्देशित किया गया ।
सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को थाना परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यालय के सभी रजिस्टरों के सुसज्जित ढंग से रख-रखाव करने तथा कम्प्यूटर संबंधित उपकरणों के साथ-साथ, शस्त्रागार में रखे शस्त्रों की अच्छी तरह से देख-रेख हेतु निर्देशित किया गया ।
विज्ञापन