बलिया-गोरखपुर-बलिया परीक्षा विशेष गाड़ी संचलन 22 अगस्त से 1 सितंबर तक


वाराणसी, 22 अगस्त, 2024। रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस की प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु 05179/05180 बलिया-गोरखपुर-बलिया परीक्षा विशेष गाड़ी बलिया से 22 से 25 अगस्त एवं 29 से 31 अगस्त तक 07 ट्रिप में एवं गोरखपुर से 23 से 25 अगस्त एवं 30 अगस्त से 01 सितम्बर तक 07 ट्रिप में चलाई जाएगी। 

गाड़ी सं-05179 बलिया-गोरखपुर परीक्षा विशेष गाड़ी बलिया से 22:40 बजे प्रस्थान कर फेफना से 22:58 बजे, रसड़ा श्र२३:41 बजे दूसरे दिन इंदारा से 00:40 बजे,बेल्थरा रोड से 02:27 बजे,भटनी से 03:55 बजे,देवरिया सदर से 04:25 बजे छुटकर 05:40 बजे गोरखपुर पहुँचेगी । वापसी यात्रा में गाड़ी सं-05180 गोरखपुर-बलिया परीक्षा विशेष गाड़ी गोरखपुर से 14:10 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 15:35 बजे,भटनी से 16:10 बजे,बेल्थरा रोड से 16:49 बजे,इंदारा से 17:20 बजे,रसड़ा से 19:13 बजे,फेफना से 19:41 बजे छुटकर 21:00 बजे बलिया पहुँचेगी । यह गाड़ी मेमू रेक चलेगी । 
यह गाड़ी बलिया -गारखपुर के मध्य पड़ने वाली सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन