उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा हेतु 05185/05186 आजमगढ़ -गोरखपुर-आजमगढ़ परीक्षा विशेष गाड़ी का संचलन 22 अगस्त से 1 सितंबर तक

वाराणसी 22 अगस्त, 2024; रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस की प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु 05185/05186 आजमगढ़ -गोरखपुर-आजमगढ़ परीक्षा विशेष गाड़ी आजमगढ़ से 22 से 25 अगस्त एवं 29 से 31 अगस्त तक 07 ट्रिप में एवं गोरखपुर से 23 से 26 अगस्त एवं 30 अगस्त से 01 सितम्बर तक 07 ट्रिप में चलाई जाएगी। 

गाड़ी सं-05185 आजमगढ़-गोरखपुर परीक्षा विशेष गाड़ी आजमगढ़ से 19:40 बजे प्रस्थान कर मुहम्मदाबाद से 20:06 बजे,मऊ से 20:45 बजे, इंदारा से 20:53 बजे,बेल्थरा रोड से 21:24 बजे,भटनी से 22:35 बजे,देवरिया सदर से 23:05 बजे दूसरे दिन गोरखपुर छावनी से 00:47 बजे छुटकर 01:00 बजे गोरखपुर पहुँचेगी । 
वापसी यात्रा में गाड़ी सं-05186 गोरखपुर-आजमगढ़ परीक्षा विशेष गाड़ी गोरखपुर से 02:00 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 03:20 बजे,भटनी से 03:50 बजे,बेल्थरा रोड से 04:29 बजे,इंदारा से 04:59 बजे,रसड़ा से 19:13 बजे,मऊ से 05:35 बजे, मुहम्मदाबाद से 06:00 बजे छुटकर 07:00 बजे आजमगढ़ पहुँचेगी । इस गाड़ी के रेक संरचना में एस.एल.आर./एस.एल.आर.डी. के 02 एवं साधारण द्वितीय श्रेणी के 12 कोच सहित कुल 14 कोच लगाये जायेंगे। 
यह गाड़ी आजमगढ़-गोरखपुर के मध्य पड़ने वाली सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकेगी।

विज्ञापन