वाराणसी 22 अगस्त, 2024; रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस की प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु 05187/05188 बनारस-प्रयागराज रामबाग-बनारस परीक्षा विशेष गाड़ी बनारस 24 अगस्त को एक ट्रिप में एवं प्रयागराज रामबाग से 25 अगस्त को एक ट्रिप में चलाई जाएगी तथा 05197/05198 बनारस-प्रयागराज रामबाग-बनारस परीक्षा विशेष गाड़ी बनारस 25 अगस्त को एक ट्रिप में एवं प्रयागराज रामबाग से 25 अगस्त को एक ट्रिप में चलाई जाएगी ।
गाड़ी सं-05187 बनारस-प्रयागराज रामबाग परीक्षा विशेष गाड़ी बनारस से 22:30 बजे प्रस्थान कर राजातालाब से 22:51 बजे,माधोसिंह से 23:26 बजे,ज्ञानपुर रोड से 23:55 बजे,दूसरे दिन हंडिया खास से 00:31 बजे,झूँसी से 01:06 बजे छुटकर 02:00 बजे प्रयागराज रामबाग पहुँचेगी । वापसी यात्रा में गाड़ी सं-05188 प्रयागराज रामबाग – बनारस परीक्षा विशेष गाड़ी प्रयागराज रामबाग से 04:25 बजे प्रस्थान कर झूँसी से 04:41 बजे,हंडिया खास से 05:10 बजे,ज्ञानपुर रोड से 05:45 बजे, माधोसिंह से 06:04 बजे,राजातालाब से 06:39 बजे छुटकर 07:40 बजे बनारस पहुँचेगी ।
इसी प्रकार गाड़ी सं-05197 बनारस-प्रयागराज रामबाग परीक्षा विशेष गाड़ी बनारस से 13:30 बजे प्रस्थान कर राजातालाब से 13:52 बजे,माधोसिंह से 14:27 बजे,ज्ञानपुर रोड से 14:50 बजे, हंडिया खास से 15:26,झूँसी से 16:20 बजे छुटकर 17:00 बजे प्रयागराज रामबाग पहुँचेगी ।
वापसी यात्रा में गाड़ी सं-05198 प्रयागराज रामबाग – बनारस परीक्षा विशेष गाड़ी प्रयागराज रामबाग से 18:30 बजे प्रस्थान कर झूँसी से 18:44 बजे,हंडिया खास से 19:12 बजे,ज्ञानपुर रोड से 19:47 बजे, माधोसिंह से 20:06 बजे,राजातालाब से 20:41 बजे छुटकर 21:15 बजे बनारस पहुँचेगी ।
इस गाड़ी के रेक संरचना में एस.एल.आर./एस.एल.आर.डी. के 02 एवं साधारण द्वितीय श्रेणी के 11 कोच सहित कुल 13 कोच लगाये जायेंगे।
यह गाड़ी बनारस –प्रयागराज रामबाग के मध्य पड़ने वाली सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकेगी।



