बलिया। पूर्व विधायक अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व सचिव, पूर्व महासचिव, सलेमपुर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रहे डॉ० भोला पांडे का आज प्रातः लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
आपको बताते चलें कि दो बार बैरिया ( पूर्व नाम द्वाबा ) से विधायक, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व सचिव और पूर्व महासचिव रहे भोला पांडे सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी भी रह चुके हैं। उनके निधन से कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं सहित पूरा द्वाबा क्षेत्र मर्माहत है।
वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अभी हाल ही में उनके पुत्र शुभ पांडे ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की है।



