बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया विक्रांत वीर द्वारा जिले में कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने का क्रम लगातार जारी है इसी क्रम में बृहस्पतिवार को तीन उप निरीक्षकों को इधर-उधर करने के साथ ही उन्हें तत्काल आदेश के अनुपालन का निर्देश दिया गया है।
आपको बताते चलें कि सिकंदरपुर थाना अंतर्गत भाटी निवासी नवीन कुमार की हत्या के बाद कानून और व्यवस्था को लेकर सबकी नज़रें सिकंदरपुर थाने पर थीं लेकिन गाज गिर गई भीमपुरा थानाध्यक्ष उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह पर जिन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया। वहीं दोकटी थानाध्यक्ष उप निरीक्षक मदन पटेल को थाना अध्यक्ष भीमपुरा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है इसी क्रम में चौकी प्रभारी दक्षिणी थाना रसड़ा उप निरीक्षक वंश बहादुर सिंह को प्रोन्नति देते हुए थाना अध्यक्ष दोकटी की जिम्मेदारी दी गई है।



