वाराणसी, 16 अगस्त, 2024। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने रेलवे मिनी स्टेडियम, लहरतारा में ध्वजारोहण के पश्चात् प्रेक्षागृह स्थित स्काउट डेन पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया ।
इस अवसर पर वाराणसी मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) रोशन लाल यादव, अपर मंडल प्रबंधक (परिचालन) आर के सिंह,मुख्य परियोजना प्रबंधक (गतिशक्ति) कौशलेश सिंह,मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती मोनिका सक्सेना एवं कार्यकारिणी की अन्य सदस्य सदस्य, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कैरेज एण्ड वैगन) अनुभव पाठक, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर पंकज केशरवानी तथा भारत स्काउट एण्ड गाइड जिला संघ के सदस्य एवं स्काउट गाइड बच्चे उपस्थित थे ।
इस अवसर पर भारत स्काउट एंड गाइड जिला संघ के सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतिकरण एवं भारत स्काउट एंड गाइड जिला संघ के स्काउट एंड गाइडों ने देश भक्ति पर आधारित शहीद चन्द्र शेखर आजाद पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर उपस्थित दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। इसके अतिरिक्त स्काउट स्किल्स का भी प्रदर्शन किया गया ।
इस अवसर पर सहायक जिला आयुक्त स्काउट एवं जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ वाराणसी के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए स्काउट एंड गाइड्स सदस्यों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों यथा स्वच्छता/संरक्षा जन जागरूकता रैली, नुक्कड़-नाटक, ग्रीष्मकाल में भीड़ नियंत्रण हेतु प्रबंधन एवं प्यासे यात्रियों को पानी पिलाने हेतु जल सेवा एवं जागरूकता अभियानों में प्रतिभाग किया।
आज स्वतंत्रता दिवस स्काउट डेन पर आजादी की 77वीं वर्षगांठ बहुत ही धूमधाम के साथ मनाई गई जिसमें स्काउट्स एवं गाइड्स सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम का प्रस्तुत किए गए जिसमें देशभक्ति गीत पर नृत्य एवं एक "शहीदों को नमन" लघु नाटिका के माध्यम से आज के दिन उनके बलिदान को याद किया गया। इसका प्रस्तुतिकरण इतना सजीव व सुन्दर हुआ कि पूरा वातावरण देशभक्ति में सराबोर हो गया।
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक जिला आयुक्त स्काउट एवं जन संपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने किया।



