बेल्थरा रोड में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन से उतरते समय गिरने से महिला घायल

रिपोर्ट - ओमप्रकाश सिंह 

गुड़िया पत्नी योगेन्द्र उभांव थानांतर्गत चौकिया मोड़ की निवासी

सीयर सीएचसी के चिकित्सक ने किया रेफर 

बेल्थरा रोड, बलिया। शनिवार की शाम 19489 साबरमती एक्सप्रेस जिसका ठहराव बेल्थरा रोड स्टेशन पर नहीं है, इस ट्रेन से हड़बड़ी में उतरते समय उभांव थानांतर्गत चौकियां मोड़ निवासी गुड़िया पत्नी योगेन्द्र  (उम्र 45 वर्ष) प्लेटफार्म पर गिरने से घायल हो गई। घायलावस्था में महिला को सीएचसी सीयर पहुंचाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
आपको बताते चलें कि अभी परसों वृहस्पतिवार को ही लिच्छवी एक्सप्रेस से उतरते समय नगरा थानांतर्गत इंदासों गांव निवासी तुषार कपूर पुत्र मुन्नीलाल नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसकी बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय कल शुक्रवार को मौत हो गई।
       घायल महिला का पति योगेंद्र 
उसी प्रकार आज मऊ से इलाज कराकर घर लौटने के लिए एक महिला जो बेल्थरा रोड में नान स्टाप ट्रेन में चढ़ जाती है , किसी कारण वश बेल्थरा रोड में उस ट्रेन के रुकने पर  जल्दबाजी में ट्रेन से उतरते समय प्लेटफार्म पर वह मुंह के बल गिरकर घायल हो जाती है, महिला को सीएचसी सीयर पहुंचाया जाता है जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
घटना के संबंध में घायल महिला के पति योगेंद्र ने कहा कि उसकी पत्नी मऊ सरकारी अस्पताल में इलाज करा कर वापस अपने घर आ रही थी। डाक्टर ने रेफर कर दिया है हम उसे घर लेकर जा रहे हैं।
             डा. डी.एस. सोनकर 
वहीं सीयर सीएचसी में महिला का प्राथमिक इलाज करने वाले चिकित्सक डा. डी.एस. सोनकर ने बताया कि महिला को सिर में चोट आई है और वह खतरे से बाहर है उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
आखिर यात्री अपनी यात्रा पूरी करने के बाद प्लेटफार्म पर उतरते समय अपनी जान जोखिम में क्यों डालते हैं..? सुगम एवं सुरक्षित यात्रा कीजिए, प्लेटफार्म पर सावधानी से उतरिए आपके अपने, घर पर आपका इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन