बेल्थरा रोड में महावीरी झंडा जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

बेल्थरा रोड, बलिया। आगामी 3 सितंबर को निकलने वाले महावीरी झंडा जुलूस के लिए आज क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो० फहीम कुरैशी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक पुलिस चौकी परिसर सीयर में संपन्न हुई।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो० फहीम कुरैशी ने कहा कि प्रशासन और समिति दोनों एक दूसरे का सहयोग करें, आपसी सौहार्द्र और परम्परागत व शांति पूर्ण तरीके से जुलूस निकालें कोई नई परंपरा शुरू न करें। वालंटियर के लिए 30-30 नाम पुलिस प्रशासन को दोनों समितियां उपलब्ध कराएं। अलग पहचान के लिए ड्रेस कोड की बात कही। यूनाइटेड क्लब के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद मधुलाला द्वारा जुलूस को मधुबन मार्ग होते हुए मधुबन ढाला से डाक बंगला के पीछे होते हुए नव निर्मित मार्ग से होकर डीएवी ढाला से मानस मंदिर लाने के प्रस्ताव पर क्षेत्राधिकारी ने कहा कि सुझाव अच्छा है इसके जिलाधिकारी से वार्ता करके ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। 
उभांव थाना प्रभारी विपिन सिंह ने कहा कि किसी को भी किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था को हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले 25 लोगों को चिन्हित किया गया है। इसके लिए उनके घर नोटिस भेजकर उन्हें इस क्षेत्र को छोड़ने के लिए कहा जाएगा। 
बैठक में नगर में साफ-सफाई, जर्जर बिजली के तार व पोलों को बदलने की बात भी बिजली विभाग के जेई जितेंद्र कुमार के सामने रखी गई।
इस अवसर पर सीयर पुलिस चौकी प्रभारी रविन्द्र कुमार, श्री मानस मंदिर महावीरी झंडा समिति के अध्यक्ष रमेश मद्धेशिया, यूनाइटेड क्लब के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद मधुलाला, सन्नी जायसवाल, पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार "मधुर", खालिद जहीर, अतुल मद्धेशिया, प्रशांत कुमार जायसवाल "मंटू", सभासद सद्दाम, सभासद नैय्यर, सभासद परवेज हमजा "गुड्डू", सुनील कुमार जायसवाल "टिंकू", मनीष जायसवाल, आतीफ जमील, सभासद राममनोहर गांधी, सभासद नीलेश दीपू, दानिश आफताब, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सहित नगर व क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।


विज्ञापन