थाना बांसडीह रोड पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अपहृता सकुशल बरामद

बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के कुशल निर्देशन में जनपद में हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बांसडीह प्रभात कुमार व थानाध्यक्ष अखिलेश चन्द्र पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना बांसडीह रोड पुलिस टीम को पाक्सो एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने व उसके कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद करने में बड़ी सफलता मिली है ।

बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार थाना बांसडीह रोड बलिया में प्रार्थिनी ग्राम संराक (छोटा) पोस्ट रोहुंआ थाना बांसडीह रोड़ जनपद बलिया द्वारा एक प्रार्थाना पत्र दिनांक 15.05.2024 देकर शिकायत किया गया कि मेरी नाबालिग पुत्री को उपेन्द्र पासवान पुत्र दहारी पासवान बहला फुसलाकर भगा ले गया है । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 129/2024 धारा 363/366 मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने के क्रम में थाना बांसडीह रोड पुलिस टीम के उ.नि. अजय कुमार सिंह मय हमराह उपरोक्त के थाना हाजा से रवाना होकर क्षेत्र भ्रमण रोक थाम जुर्म जरायम, जांच एहकामात व लम्बित अभियोग की विवेचना में ग्राम बांसडीह रोड बाजार में मामूर थे कि मुखबिर खास ने आकर बताया कि स्थानीय थाना में पंजीकृत मुकदमा मु.अ.सं. 129/2024 धारा 363/366 से सम्बन्धित पीड़िता/अपह्यता ABC व अभियुक्त उपेन्द्र पासवान पुत्र दहारी पासवान ग्राम छोटका सरांक थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया जो वाहन की तलाश में कहीं बाहर जाने की फिराक में बांसडीह बाजार से 200 कदम आगे पेड़ के नीचे खडे हैं । अगर जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते हैं । मुखबिर खास की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया व अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। अन्य विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया गया ।


विज्ञापन