रिपोर्ट - ओमप्रकाश सिंह
बेल्थरा रोड, बलिया। चौकियां-उभांव मार्ग पर रिलायंस पेट्रोल पंप से दक्षिण आज बुधवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उभांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु बलिया भेज दिया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि उभांव थानांतर्गत असरेपुर (पिपरौली बड़ागांव) निवासी विनय पासी (उम्र 30 वर्ष) पुत्र राजदेव पासी अपनी मोटरसाइकिल से चौकियां की ओर जा रहा था, रिलायंस पेट्रोल पंप के पास आगे जा रही रोडवेज बस को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर गिर गया, बिल्कुल पीछे से आ रही रोडवेज बस बाइक सवार को रौंदते हुए आगे निकल गई। घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने आनन-फानन में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार में विनय ही एकमात्र कमाऊ सदस्य था। मृतक टाइल्स लगाने का काम करके परिवार का भरण-पोषण करता था।इसके एक बेटा और दो बेटियां हैं। बेटे की उम्र लगभग 6 वर्ष है। उभांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया।



