बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की धर पकड़/ गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में व प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर तथा प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा के कुशल नेतृत्व में थाना सुखपुरा पुलिस टीम द्वारा साढ़े तीन वर्ष की बच्ची को अपहर्ताओं से मुक्त कराते हुए दो नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है।
पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार दिनांक 17.08.2024 को वादी कृष्णा सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट आसन थाना सुखपुरा द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरी भतीजी उम्र करीब 03 वर्ष 06 माह लगभग है जो दिनांक 17.8.2024 को सुबह 09.00 बजे घर से लापता है, मैं और मेरे परिवार के सदस्यों ने चारों तरफ बहुत तलाश कर लिया कहीं नही मिल रही है, के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मु.अ.सं. 267/2024 धारा 137(2) बीएनएस में पंजीकृत किया गया था ।
उल्लेखनीय है कि विवेचना के क्रम आज सोमवार को उपनिरीक्षक अखिलेश नारायण सिंह मय हमराह के देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित मु.अ.सं. 267/2024 धारा 137(2) बीएनएस से सम्बन्धित अपहृता की तलाश में क्षेत्र आसन में मामूर थे कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अपहृता का व्यपहरण करने वाला व्यक्ति रामदहीनपुर, तीखमपुर थाना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एक किराये के मकान में रहता है मुखबिर की सूचना पर सुखपुरा पुलिस टीम अपहृता के बड़े पापा के साथ तीखमपुर गली में पहुंची जहां एक व्यक्ति व एक महिला जो अपने गोद में एक 03 वर्ष 04 माह की बच्ची को लेकर आती दिखी जिस पर अपहृता के बड़े पापा श्रीकृष्ण सिंह द्वारा बताया गया कि यही मेरी भतीजी है तत्पश्चात सुखपुरा पुलिस द्वारा 01 नफर व्यक्ति मो. राजा उर्फ संतोष सिंह पुत्र स्व० कासिम निवासी डोमन पुरा मोहल्ला सिकन्दर पुर थाना सिकन्दर पुर जनपद बलिया और सपना सिंह पत्नी संतोष सिंह निवासी आसन थाना सुखपुरा जनपद बलिया को समय करीब 5.45 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया जिनके पास से अपहृता को महिला कांस्टेबल बिन्दु प्रसाद द्वारा बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ स्थानीय थाना पर अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया ।



