थाना रसड़ा पुलिस द्वारा 02 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा के कुशल नेतृत्व मेंं थाना रसड़ा को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। 
आज दिनांक 13.09.2024 को उ0नि0 उदयराज यादव थाना रसड़ा जनपद बलिया मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 298/2024 धारा 363,366,376AB,406 भा0द0वि0 व 5M/6, 17/18 पाक्सो एक्ट में मामूर थे कि सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण *1. प्रेमचन्द पाण्डेय पुत्र स्व0 सीता राम पाण्डेय निवासी नसीरपुर थाना रसडा जनपद बलिया व 2. जायत्री देवी पत्नी प्रेमचन्द पाण्डेय निवासी नसीरपुर थाना रसडा जनपद बलिया* अपने घर के बाहर दरवाजे पर बैठे है । इस सूचना पर ग्राम नसीरपुर पहुंचकर वांछित अभियुक्तों प्रेमचन्द व जायत्री देवी को समय करीब 12.15 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया तथा दोनों अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय किया गया । मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में 1. उपनिरीक्षक उदयराज यादव थाना रसड़ा जनपद बलिया
2. आरक्षी अजीत सिंह थाना रसड़ा जनपद बलिया  
3. महिला आरक्षी अमृता सिंह थाना रसड़ा जनपद बलिया शामिल रहे।
विज्ञापन