मिशन शक्ति अभियान के तहत बलिया पुलिस ने चलाया महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान

महिला पुलिसकर्मियों/मिशन शक्ति टीम द्वारा हल्दी में श्री पराशर ब्रह्मचर्य आश्रम, सीताकुंड स्कूल व भीमपुरा में बाजारों व चौराहों पर जाकर छात्राओं/महिलाओं को किया गया जागरूक

बलिया। शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं/बेटियों को स्वावलंबी और सुरक्षित बनाने तथा उनके अधिकारों के सम्बंध में जागरूक करने व उनके साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम करते हुए उनमें सुरक्षा/आत्मविश्वास की भावना जागृत करने के उद्देश्य से एक समग्र अभियान ‘‘मिशन शक्ति अभियान’’ चलाया जा रहा है । 
इसी क्रम में आज शुक्रवार को नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन के प्रति पुलिस अधीक्षक बलिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद के थाना हल्दी की शक्ति दीदी/महिला बीट आरक्षियों/एण्टीरोमियों टीम/मिशन शक्ति टीम द्वारा श्री पराशर ब्रह्मचर्य आश्रम, सीताकुंड स्कूल हल्दी में व भीमपुरा की शक्ति दीदी/महिला बीट आरक्षियों/एंटीरोमियों टीम द्वारा बाजारों में जाकर मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्राओं को “मिशन शक्ति” के सम्बन्ध में जागरूक किया गया, उनकी समस्याओं को सुनते हुए उन्हें मनचलों, अराजक तत्वों से निपटने तथा आत्मरक्षा करने के लिए आवश्यक आत्मरक्षात्मक गुण सिखाये गये। 
इसके साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा, 1930- साइबर हेल्पलाइन तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण से संबंधित उ०प्र० शासन की विभिन्न योजनाओं व प्राथमिकताओं के सम्बन्ध में पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया ।

 


विज्ञापन