बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया विक्रांत वीर ने तात्कालिक प्रभाव से जनहित/प्रशासनिक हित में आज 7 उप निरीक्षकों सहित 2 महिला मुख्य आरक्षी और 6 महिला आरक्षियों को विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारी देते हुए संबंधित को शीघ्र अति शीघ्र आदेश के अनुपालन का निर्देश दिया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी बयान के अनुसार थाना नरहीं में तैनात उप निरीक्षक धनंजय शुक्ला को खेजुरी वहीं पुलिस लाइन में तैनात 6 उप निरीक्षकों में उपनिरीक्षक नजर अब्बास को थाना नरहीं, उप निरीक्षक रामाशंकर यादव को थाना बांसडीह रोड, उप निरीक्षक राम नारायण यादव को कार्यालय 112, उप निरीक्षक राजेंद्र पांडे को एस एस आई फेफना, राजेश कुमार सिंह को एस एस आई नगरा और उमापति गिरी को थाना दुबहड़ भेजा गया है।
वहीं पुलिस लाइन में तैनात दो महिला मुख्य आरक्षियों में मुख्य महिला आरक्षी शीला देवी को थाना बांसडीह, महिला मुख्य आरक्षी रुकसाना बेगम को थाना नरहीं और 6 महिला आरक्षियों में महिला आरक्षी गरिमा शुक्ला को थाना सिकंदरपुर, महिला आरक्षी शालू को थाना नगरा, महिला आरक्षी अंजू कुमारी को थाना बैरिया, महिला आरक्षी प्रिया जायसवाल व महिला आरक्षी मेनिका राजभर को थाना सहतवार भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थानांतरित किए गए संबंधित पुलिसकर्मियों को अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करके आदेश के अनुपालन का निर्देश दिया गया है।



