बेल्थरा रोड, बलिया। भारत सरकार की बाल विकास विभाग मंत्रालय की ओर से संचालित बाल विकास विभाग परियोजना सीयर की ओर से पोषण माह सितम्बर 2024 की जन जागरुकता रैली बुधवार को निकाली गयी। जिसे उप जिलाधिकारी निशान्त उपाध्याय ने सीडीपीओ सरस्वती शाक्या संग हरी झण्डी दिखाकर तहसील मुख्यालय से रवाना किया।
सीडीपीओ श्रीमती शाक्या ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य 6 वर्ष से कम आयु के बच्चे, गर्भवती, धात्री और किशोरी बालिकाओं से कुपोषण को दूर भगाकर सुपोषित करना है। जिसके क्रम में बुधवार को जन जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। जिसके क्रम में एनिमिया की जांच, ऊपरी आहार और पोषण को प्रभावित करने वाले तथ्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह बीते 1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक मनाया जायेगा।
बाल विकास परियोजना सीयर की ओर से पोषण माह सितम्बर 2024 की जन जागरुकता रैली में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओ द्वारा इस योजना के बावत गगनभेदी नारे लगाये जा रहे थे। यह रैली तहसील मुख्यालय से चौकियां मोंड़ होकर नगरा मार्ग से अवायां विद्युत उपकेन्द्र तक एवं वापसी में ब्लाक सीयर परिसर में स्थित कार्यालय पर पहुंचकर विसर्जित हो गयी।
इस अवसर पर सुपरवाइजर नजमा खातून, सुनैना देवी, रेखा वर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में निर्मला, मंजू, किरन, प्रभाती, सुमन शर्मा व पूनम सहित सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां शामिल हुईं।



