उभांव थाना क्षेत्र में युवक की सर्पदंश से मौत

बेल्थरा रोड, बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के हल्दी रामपुर गांव में एक 35 वर्षीय युवक की जहरीला सांप काटने से मौत हो गई। परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्दी रामपुर गांव निवासी सुजीत गोंड़ (उम्र 35 वर्ष) पुत्र देवीलाल गोंड़ बुधवार की सुबह किसी कार्य से घर से बाहर निकल रहा था। दरवाजे पर अचानक जहरीले सांप के ऊपर पैर पड़ गया। सांप ने सुजीत के पैर में काट लिया। आनन फानन में परिजनों द्वारा सुजीत को सीएचसी सीयर लाया गया जहां चिकित्सकों ने सुजीत को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सुजीत की तीन औलादें हैं जिनमें एक लड़की और दो लड़के हैं। जिनकी उम्र सात वर्ष से नीचे ही है। पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन