बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के कुशल निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उभांव पुलिस ने आज चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार आज उभांव थाना प्रभारी विपिन सिंह हमराहियों संग चेकिंग संदिग्ध वाहन, संदिग्ध व्यक्ति, तलाश वांछित वारंटी में चौकियां मोड़ पर मामूर थे। मुखबिर खास की सूचना पर उभांव पुलिस ने उभांव थाने में मोटरसाइकिल चोरी की घटना में पंजीकृत मुकदमे में वांछित अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ ग्राम ककरासो के पास से गिरफ्तार किया।
उक्त चोरी की मोटरसाइकिल पैशन प्रो - UP 60 AS 1838 भीटा (भुवारी) पोस्ट जिउतपुरा थाना उभांव निवासी विनोद कुमार यादव पुत्र जीतू यादव की बताई गई।
उभांव पुलिस ने गिरफ्तार मोटरसाइकिल चोर सुनील पुत्र सरजू साहू निवासी करमा थाना सूर्यपुरा जनपद रोहतास (बिहार) को संबंधित धाराओं में निरुद्ध कर जेल भेज दिया।



