जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन

विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह के अवसर पर दीक्षांत सप्ताह का आयोजन

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया में कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता जी के नेतृत्व में छठवें दीक्षान्त समारोह के अवसर पर दीक्षान्त सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, जिसमें छात्र छात्राएं उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं ।
 उपरोक्त के क्रम में आज शुक्रवार को विश्वविद्यालय के हजारी प्रसाद द्विवेदी भवन में पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें शतरंज, रस्साकशी एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 
शतरंज प्रतियोगिता में मनीष सिंह (स्नातक कृषि तृतीय सेमेस्टर) विजय रहे, रस्साकशी प्रतियोगिता दो वर्गों में महिला एवं पुरुष में आयोजित की गई। महिला वर्ग में टीम B विजेता रही, जिसका नेतृत्व सुरभि सिंह ने किया जबकि पुरुष वर्ग में भी टीम B विजेता रही, जिसका नेतृत्व शिवम सोनी ने किया। 
कबड्डी प्रतियोगिता में टीम B विजेता रही, जिसका नेतृत्व युवराज सिंह ने किया। रेफरी की भूमिका में पंकज कुमार एवं प्रकाश गुप्ता रहे। 
संपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय की खेल समिति ने किया।



विज्ञापन