पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक "स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा " का आयोजन

वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजिनियर अभिषेक राय के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक "स्वच्छता ही सेवा" पखवाड़ा "स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता" की थीम पर विभिन्न कार्यक्रम मनाया जा रहा है । 
"स्वच्छता ही सेवा" के तृतीय दिवस 19 सितम्बर को वाराणसी मंडल के बनारस, वाराणसी सिटी, गाजीपुर सिटी, प्रयागराज रामबाग, बलिया, बेल्थरा रोड, मऊ, आजमगढ़, भटनी, देवरिया सदर, मैरवां, सीवान एवं छपरा रेलवे स्टेशनों पर और सभी प्रमुख स्टेशनों पर (Marathon/Walkathon/Cyclothon) तेज कदम चाल एक तय दूरी की यात्रा करके स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया ।
इसके साथ ही मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रेल यात्रियों में स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता लाने हेतु सार्वजनिक जागरूकता कार्यशाला, सामूहिक श्रमदान, मानव श्रृंखला, वृक्षारोपण, स्वच्छता मित्र सुरक्षा शिविर, स्वच्छ खाद्य के अंतर्गत दुकानों पर सफाई अभियान का आयोजन किया गया ।
इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय वाराणसी के मुख्य प्रवेश द्वार पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा स्वभाव स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता की थीम पर सेल्फी पॉइंट एवं जन जागरूकता हेतु बैनर का प्रदर्शन किया गया । इसके साथ ही अन्तर्गत बनारस स्टेशन पर यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए जन-जागरूकता रैली निकाली गई । इसके साथ ही बनारस स्टेशन पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता की थीम पर मानव श्रृंखला बनाई गई, स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता की थीम पर मानव श्रमदान किया गया तथा स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता की थीम पर डस्टबीनों की सफाई की गई । इसी क्रम में वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन पर भी स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता की थीम पर मानव श्रृंखला बनाई गयी, श्रमदान किया गया तथा डस्टबीनों की सफाई की गई ।
इसके अतिरिक्त वाराणसी मंडल पर स्वच्छता से जूड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रहीं है । जिसमें बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान, कचरे की सफाई के साथ सेल्फी प्वाइंट बनाना, रेलवे की वेबसाइट पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ लोगो/बैनर लगाना, ट्रेनों/स्टेशनों में कचरे के उचित निपटान के सम्बन्ध में यात्रियों को जागरूक करने के लिए नियमित घोषणा करना, जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘‘स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत‘‘ के नारे के साथ प्रभात फेरी निकालना, यात्रियों को जागरूक करने के लिए रेलवे स्टेशनों पर गैर सरकारी संगठनों, धार्मिक निकायों और स्कूली बच्चों की मदद से नुक्कड़ नाटक आयोजित करना आदि शामिल है।
इस अभियान में रेल अधिकारी, कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारी अपना योगदान कर रहे हैं।  
इस आशय की जानकारी अशोक कुमार जन सम्पर्क अधिकारी,वाराणसी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है।

विज्ञापन