बलिया। राज्यपाल/कुलाधिपति ने बसंतपुर स्थित जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय पहुंचकर नवनिर्मित अटल प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया तथा वृक्षारोपण किया।
उन्होंने पूरे भवन में भ्रमण कर सभी कक्षों को देखा। इससे पहले कुलाधिपति/राज्यपाल का स्वागत उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, राज्यमंत्री रजनी तिवारी, कुलपति प्रो संजीत गुप्ता, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, सीडीओ ओजस्वी राज ने पुलिस लाईन स्थित हेलीपैड पर किया। इसके बाद वह सड़क मार्ग से बसंतपुर स्थित विश्वविद्यालय पहुंचीं।



