कुल 120 मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग
बेल्थरा रोड, बलिया। अत्यंत गहमा-गहमी के बाद आज तहसील बार एसोसिएशन बेल्थरा रोड का चुनाव संपन्न हुआ। मतगणना के बाद एडवोकेट शौकत अली अध्यक्ष, एडवोकेट सत्य प्रकाश उपाध्याय उपाध्यक्ष और एडवोकेट दिनेश प्रसाद मंत्री के रूप में निर्वाचित घोषित किए गए। इस चुनाव में कुल 120 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों में शौकत अली को 55 मत, अमरजीत सिंह को 45 मत, हृदयानंद सिंह को दो मत और एक मत अवैध घोषित हो गया।उपाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों में सत्य प्रकाश उपाध्याय को 66 मत, अनिल कुमार गुप्त को 35 मत, मोहम्मद परवेज को 18 मत और एक मत अवैध घोषित।वहीं मंत्री पद के लिए तीन उम्मीदवारों में दिनेश प्रसाद को 61 मत, दिल रोज अहमद को 36 मत, अतुल प्रकाश सिंह यादव को 22 मत और एकमत अवैध घोषित हुआ।
मत गणना के बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों को तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बधाई दी।



