बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो० फहीम कुरैशी के कुशल नेतृत्व में थाना उभांव पुलिस को सोशल मीडिया पर अर्धनग्न होकर रील बनाने वाले तीन शोहदों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है ।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार आज सोमवार को थाना उभांव प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह मय टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध वाहन / संदिग्ध व्यक्ति, तलाश वांछित वारंटी करते हुए चौकियां मोड़ पर मौजूद थे कि मुखबिर की सूचना पर तीन युवकों अभिषेक कुमार पुत्र शम्भू नाथ गोड़ निवासी सद्दोपुर थाना उभांव जनपद बलिया, राजेश कुमार पुत्र राम अवध राम निवासी पलिया थाना उभांव जनपद बलिया और मनीष गुप्ता पुत्र दिलीप गुप्ता निवासी मालीपुर थाना नगरा जनपद बलिया द्वारा ब्लाक गेट के पास अर्द्धनग्न होकर शरीर का अंग प्रदर्शन करते हुए रील बनाते हुए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे है, जिससे आमजन के आने जाने में असुविधा हो रही है, तथा आने जाने वाली महिलाएं उनको देखकर शर्मिंदगी महसूस कर रही हैं ।
उक्त सूचना पर तीन अभियुक्तों को समय 11.55 बजे पुलिस हिरासत में लेकर धारा 292 बी.एन.एस. व 170 बी.एन.एस.एस. व रील में प्रयुक्त मोटर साईकिल नं० UP60N8402 का चालान एम.वी. एक्ट में किया गया । उभांव पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेज दिया।



