बेल्थरा रोड, बलिया। सेंट जेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव के छात्र अबूजर आलम ने सी.बी.एस.ई. ईस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त किया और नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपना जगह बनाया अबूजर को यह सफलता अंडर 17 बालक के 35 किलो भार वर्ग के तहत मिली है। सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन बाबतपुर के सनबीम स्कूल में किया गया था। जहां पर अबूजर आलम ने एस .पी. पब्लिक स्कूल के ताइक्वांडो खिलाड़ी को शिकस्त देते हुए लगातार तीन मुकाबला जीता। बाबतपुर में हुए सी.बी.एस.ई. ईस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ईस्ट जोन के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
जिसमें सेंट जेवियर्स स्कूल के खिलाड़ी अबूजर आलम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया। जिसका चयन अब नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए कर लिया गया है। अबूजर ने विद्यालय के साथ साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उसकी इस सफलता पर विद्यालय के निदेशक डॉ जे.आर. मिश्र और प्रिंसिपल शीला मिश्रा ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



