बेल्थरा रोड, बलिया।पुलिस अधीक्षक व्रिकांत वीर के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो० फहीम कुरैशी के कुशल नेतृत्व में उभांव पुलिस को एक नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार आज दिनांक 19.10.2024 को थाना उभांव प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह मय फोर्स द्वारा चेकिंग संदिग्ध वाहन/ संदिग्ध व्यक्ति, तलाश वांछित वारंटी करते हुए ग्राम विशुनपुरा चट्टी पर मौजूद थे कि मुखबिर से प्राप्त सूचना पर तुर्तीपार चौराहे पर संत गाडगे की मूर्ति के पास से मु०अ०स० 306/2024 धारा 85,108,115(2) 352,351(3) बीएनएस 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त चन्दन साहनी पुत्र सुरेन्द्र साहनी निवासी सोनाडीह थाना उभांव जनपद बलिया को समय 12.15 बजे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय बलिया भेज दिया गया।



