दो महिला चैन स्नैचरों को लेकर उभांव थाने पहुंची पीड़िता

पीड़िता व आमजन द्वारा दोनों महिलाओं को पकड़ कर पहुंची थाने 

बलिया। आज दो महिला चैन स्नैचरों को आमजन के सहयोग से पीड़िता उभांव थाने पर लिखित प्रार्थना पत्र लेकर पहुंच गई। दिए गए प्रार्थना पत्र में प्रार्थिनी ने बताया कि आज दिनांक 18/10/2024 को मैं अपने गांव से मायके जा रही थी।  मैं बेल्थरा रोड से ई-रिक्शा से आ रही थी । अपने गले में सोने की चैन पहनी थी कि चौकिया मोड़ पर दो महिलाएं मेरी चैन चोरी से काट ली जब मैं चिल्लायी तो दोनों महिलाएं मुझसे लड़ने लगीं शोर गुल सुन कर अगल बगल के लोग बीच बचाव किये तब दोनों महिलाओं ने मेरी चैन वापस कर दी। महिलाओं से नाम पूछे जाने पर उन्होंने अपना नाम  मुस्कान पत्नी राज उम्र (25 वर्ष) व दूसरे ने अपना नाम पूजा पत्नी किशन (उम्र 20 वर्ष) दोनों निवासी थाना मधुबन जनपद मऊ बताया तथा दोनों महिलाओं को आस पास के लोगों  की मदद से थाने पर लायी हूं। यह घटना समय करीब 10.30 AM बजे की है । जो चैन टूट गया था दोनों महिलाओं के पास से मिला है ।
उपरोक्त घटना क्रम की गंभीरता के दृष्टिगत थाना उभांव पुलिस टीम द्वारा तत्काल चोरी/चैन काटने वाली दोनों महिलाओं को महिला आरक्षी पूजा प्रजापति, पी०आर०डी० रीना देवी की मदद से नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया । वादिनी (पीड़िता) से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उक्त दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय भेज दिया गया।


विज्ञापन